Biporjoy Cyclone:

चक्रवात बिपरजॉय को लेकर अलर्ट

बिपरजॉय का असर गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई समुद्री इलाकों में देखने को मिल रहा है। मुंबई के मरीन ड्राइव पर समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें देखने को मिली।

Cyclone Biporjoy: चक्रवात बिपरजॉय को लेकर गुजरात में अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य सरकार और केंद्र सरकार एहतियात के लिए जरूरी कदम उठा रही है। गुजरात में NDRF की 12 टीमों को तैनात किया गया है।

अभी से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। गुजरात के साथ साथ मुंबई में भी समुद्र उफान ले रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि बिपरजॉय अभी पोरबंदर से 290 किलोमीटर दूर है।

वहीं जखाऊ बंदरगाह से ये 360 किलोमीटर दूर है। बिपरजॉय चक्रवाक को लेकर कुछ जरूरी सवालों के जवाब हम आपको बता रहे हैं।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक डीप-डिप्रेशन बना था, जो अब भयंकर तूफान में तब्दील हो गया है। इस चक्रवाती तूफान को बिपरजॉय तूफान नाम दिया गया है।

बिपरजॉय चक्रवात क्या है?

इस चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने रखा है। बिपरजॉय का अर्थ होता है 'बहुत खुशी'। हालांकि बिपरजॉय खुशी नहीं बल्कि मुसीबत बनकर भारत के कई समुद्री इलाकों पर मडरा रहा है।

बिपरजॉय का अर्थ क्या है?

बिपरजॉय चक्रवात के चलते गुजरात में तो अलर्ट जारी किया ही गया है, साथ में इसका असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार 15 जून से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

बिपरजॉय का राजस्थान में असर?

बिपरजॉय अभी पोरबंदर से 290 किलोमीटर दूर है। वहीं जखाऊ बंदरगाह से ये 360 किलोमीटर दूर है।

बिपोर्जॉय तूफान live location

बिपरजॉय चक्रवात का असर मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। मरीन ड्राइव समेत अन्य समुद्री तटों पर ऊंची-ऊंची लहरें देखने को मिल रही हैं।

बिपरजॉय का मुंबई पर कितना असर