World Population Day 2023:

World Population Day 2023 आज यानी 11 जुलाई का दिन दुनियाभर में विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) के रूप में मनाया जाता है।

इसे मनाने का मकसद लोगों को बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान के बारे में बताना है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया पॉपुलेशन के मामले में चीन को पीछे छोड़कर अब पूरी दुनिया में नंबर वन बन गया है।

इंडिया यंग जेनरेशन के मामले में भी आगे है, चीन में सीनियर सिटिजंस ज्यादा हैं।

यूनाइटेड नेशन्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से सन् 1989 में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे को मनाने की शुरुआत की गई थी। तब से हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

वर्ल्ड पॉपुलेशन डे की शुरुआत 11 जुलाई 1989 में की गई थी। 1000 ई. में दुनिया की जनसंख्या 40 करोड़ और 1804 तक यह संख्या 1 अरब तक पहुंची थी।

इसके बाद 1960 में 3 अरब और 1987 में इस संख्या ने 5 अरब की संख्या को छू लिया था। दुनिया की पॉपुलेशन 8 अरब से ज्यादा है।

हर बार विश्व जनसंख्या दिवस को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम है ‘

‘Imagine a world where everyone all 8 billion of us has a future bursting with promise and potential.'

' यानी 'एक ऐसी दुनिया को इमैजिन करें जहां हम सभी 8 अरब लोगों का फ्यूचर एक्सपेक्टेशन और पोटेंशियल से भरपूर हो।'